Betul Ki Khabar/मुलताई। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मुलताई के कार्यकर्ताओं ने ताप्ती बस स्टैंड स्थित स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष ज़ोरदार जश्न मनाया। अवसर था बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने और उनके नाम की घोषणा संभावित होने की खुशी का।
कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर नगर में उत्साह और गर्व का वातावरण बना रहा।
Betul News in Hindi: मां ताप्ती ब्रिगेड की विशाल हनुमान प्रतिमा की झांकी रहेगी आकर्षण का केन्द्र
Betul Samachar: 101 नन्ही नन्ही बालिकाओं ने धरा मां ताप्ती का स्वरूप
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है कि सूर्यपुत्री मां ताप्ती के जन्मोत्सव के दौरान बैतूल जिले को एक बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। अब जिले का बेटा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहा है। कार्यक्रम में नगर मंडल के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सबकी जुबां पर बस एक ही बात थी— “हेमंत खंडेलवाल का प्रदेश अध्यक्ष बनना जिले की राजनीति के लिए स्वर्णिम अध्याय है।”