MP NEWS TODAY: स्कूल से लौटते समय युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP NEWS TODAY:- मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 13 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा का स्कूल के बाहर से अपहरण कर लिया गया। दोनों बदमाशों ने उसे स्कूल से दूर एक बंद मकान में ले जाकर रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान बच्ची को बरामद कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच और काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया है।

13 वर्षीय बच्ची शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल गई थी। उसका घर स्कूल से महज 100 मीटर की दूरी पर है। शाम करीब 5 बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिवार ने पहले आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार शुक्रवार रात करीब 9 बजे परिजनों ने झुकेही चौकी में गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

रातभर चला सर्च ऑपरेशन

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। शनिवार सुबह पुलिस टीम झुकेही तालाब के पास बसोर बस्ती में तलाश कर रही थी। इसी दौरान एक बंद मकान से हलचल और आवाजें सुनाई दीं। शक होने पर पुलिस ने तुरंत दबिश दी और अंदर से बच्ची को संदिग्ध हालत में बरामद कर लिया। पीडि़ता ने पुलिस को पूरी घटना बताई। उसके बयान के आधार पर मामला पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में दर्ज कर लिया गया है।

8वीं की छात्रा से रेप के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar

दोनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इनमें सनी कोहली (25 वर्ष), निवासी झुकेही और गोलू उर्फ दीपक बसोर (38 वर्ष), निवासी झुकेही शामिल हैं। जांच में पता चला कि दीपक बसोर कटनी जिले का निगरानीशुदा बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- CCTV में खुला मर्डर का राज: पत्नी के बॉयफ्रेंड ने रची साजिश, हिस्ट्रीशीटर की हत्या, 3 गिरफ्तार

तेजी से चार्जशीट तैयार होगी

सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि घटना में कोई और आरोपी तो शामिल नहीं है। मामले में जल्द से जल्द चार्जशीट तैयार कर अदालत में पेश की जाएगी। पीडि़ता को मेडिकल टेस्ट और मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया है। पूरे इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।

Input Source : Internet

Leave a Comment