शोभायात्रा के दौरान उड़ाई जा रही जिलेटिन से हुई परेशानी, प्रतिबंध की मांग
BETUL NEWS/मुलताई। मां ताप्ती जन्मोत्सव के लिए थाना परिसर में जन्मोत्सव में व्यवस्थाओं के सुझाव के लिए बैठक का आयोजन किया गया था। सर्वसम्मति से बैठक में शोभायात्रा का रूट तय किया गया था जिसके तहत झांकियां स्टेशन रोड की ओर से निकाला जाना था। लेकिन जन्मोत्सव के दिन बुधवार कुछ डीजे संचालक बसस्टेंड की ओर से नियमों का उल्लंघन कर घुसने से जय स्तंभचौक पर कुछ देर के लिए अव्यवस्था हुई जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। पूरे मामले में थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि तय रूट का उल्लंघन करने वाले 4 डीजे संचालकों पर कार्यवाही की जा रही है। जिसमें श्याम एसएस डीजे बोरदेही, राठौर डीजे आठनेर, महाकाल डीजे सिपावा तथा राहुल डीजे जैताहाना प्रमुख है इसके साथ ही कुछ अन्य डीजे को भी चिन्हित किया जा रहा है जिन पर कार्यवाही होगी। उन्होने बताया कि जब बैठक में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में रूट तय किया गया था इसके बावजूद जो डीजे संचालकों ने मनमानी की है उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि गलत रूट से डीजे घुसने से व्यवस्थाएं अधिक प्रभावित हो सकती थी। इधर शोभायात्रा के दौरान मशीनों से जिलेटिन की पन्नियां तथा कागज उड़ाए गए थे जिससे भी लोगों को परेशानी हुई है। विशेष रूप से पन्नियां रोड एवं अन्य जगह चिपकने से सफाई करते समय भी सफाइकर्मियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। नपाकर्मियों के अनुसार मशीनों से उड़ाई जाने वाली जिलेटिन पर प्रतिबंध लगना आवश्यक है। क्योंकि जिलेटिन मार्ग पर बिखरती है जिसके बाद लगातार जिलेटिन उड़ने से जिलेटिन की लेयर बन जाती है जिन्हे साफ करना मुश्किल होता है वहीं जिलेटिन नालियों आदि में भी जमा होने से नालियां चोक होने का खतरा रहता है। नपाकर्मियों ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से जन्मोत्सव के दौरान मशीनों से जिलेटिन उड़ाने का चलन बढ़ा है जिससे साफ सफाई में भारी मुश्किलें आ रही है।

कालेज मे मनाया गया दिक्षारंभ समारोह, नव प्रवेशित विधाथीॅयों का किया स्वागत
जन्मोत्सव सकुशल संपन्न होने पर नपाध्यक्ष ने माना आभार
मां ताप्ती जन्मोत्सव पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के बावजूद व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं ने पूरी सुरक्षा से मां ताप्ती के दर्शन एवं पूजन किए। जन्मोत्सव सकुशल संपन्न होने पर नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने समस्त जन्मोत्सव से जुड़े लोगों का आभार माना गया है। उन्होने नगर पालिका से पत्र जारी कर बताया कि जन्मोत्सव के लिए नगर पालिका द्वारा सतत रूप से जुट कर कार्य किए गए जो अत्यंत सार्थक रहा। उन्होने मीडिया, समस्त विभागो के अधिकारियों सहित बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का भी आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं स्वअनुशासन से लाखों की भीड़ के बावजूद जन्मोत्सव सकुशल संपन्न हुआ जिसके लिए वे आभारी हैं।
इस वर्ष जन्मोत्सव का बढ़ा स्वरूप
पवित्र नगरी में प्रतिवर्ष मां ताप्ती का जन्मोत्सव अषाढ़ सप्तमी पर धूमधाम से मनाया जाता है। विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष जन्मोत्सव का स्वरूप बढ़ा हुआ नजर आया। बताया जा रहा है कि मां ताप्ती जन्मोत्सव पर साज सज्जा, व्यवस्थाओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों के कारण पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की भी संख्या में भारी इजाफा हुआ है। जन्मोत्सव के लिए नगर प्रशासन द्वारा लंबे समय से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थी। मां ताप्ती जन्मोत्सव पर विभिन्न आयोजन तथा व्यापक प्रचार प्रसार ने इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया है जिससे आगामी वर्षों में और अधिक जन्मोत्सव का स्वरूप बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक नगर में लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।