पारे गांव रोड परवाहन आवागमन से उड़ता है कीचड़, राहगीर भी होते हैं प्रभावित
Betul Samachar/मुलताई। बस स्टैंड से पारे गांव मार्ग पर सड़क पर बने गहरे गड्ढे इन दिनों मार्ग के आसपास के दुकानदारों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गए हैं। गड्ढों में भरे बारिश के पानी के कारण जब वाहन तेज़ी से गुजरते हैं, तो कीचड़ उछलकर सड़क किनारे बनी दुकानों और वहां खड़े राहगीरों पर गिरता है। इससे लोगों को न केवल गंदगी का सामना करना पड़ता है, बल्कि दुकानों में रखा सामान भी प्रभावित होता है। सड़क किनारे दुकान चला रहे दुकानदार जस्सू अग्रवाल सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। जैसे ही कोई वाहन तेज़ गति से गड्ढों में भरे पानी से गुजरता है, कीचड़ दुकानों और लोगों पर आ गिरता है। इससे ग्राहक भी परेशान होकर दुकान तक पहुंचने से कतराते हैं। व्यापारियों ने नगर परिषद से सड़क की शीघ्र मरम्मत और गड्ढों को भरने की मांग की है ताकि उन्हें इस रोज़ाना की परेशानी से राहत मिल सके। यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में व्यापार पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।
व्यक्ति कोई भी कार्य पूरी ऊर्जा के साथ करता है तो उसके परिणाम हमेशा बेहतर होते हैं
Betul Ki Khabar- नगर की खराब सड़क के लिए आखिर कौन है जवाबदार

