आयोजन को भव्य बनाने नरखेड़ में बैठक संपन्न
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नागेश्वर सेवा न्यास नरखेड़ के तत्वावधान में नागेश्वर कांवड़ यात्रा छटवे वर्ष कि महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में युवा श्रृद्धालु शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि आगामी 11 अगस्त
दिन सोमवार नाग मंदिर नरखेड़ से शिव धाम झिरी पर सौकडों कांवर यात्री देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
बैठक में ग्राम के वरिष्ठजन, माताएं, बहनें युवा साथी और शिवभक्त उपस्थित हुए। बैठक में कांवर यात्रा के महत्व के साथ साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। यात्रा में भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी बनाकर कन्या के हाथों द्वारा जलाभिषेक कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस वर्ष कांवर यात्रा के मार्ग में परिवर्तन किया गया है जो कि देव भिलाई, मंगोना कला से होकर पट्टन से शिव धाम झिरी पहुंचेंगी।
नवजात बछड़ा गहरी नाली में गिरा, पूर्व पार्षद ने निकाला
नागेश्वर सेवा न्यास के अमित देशमुख, विनोद मालवी, नितेश साहू, राहुल सबले, चंद्रशेखर खाड़े, जितेंद्र खाड़े, भूषण बारस्कर, नवीन साहू, हर्षित साहू, लक्की वागद्रे, ने बताया कि नागेश्वर कांवड़ यात्रा विगत पांच वर्षों से प्रतिवर्ष भव्यता और दिव्यता को प्राप्त कर रही जिससे सभी शिव भक्तों का सहयोग प्राप्त होता है।

