Betul Ki Khabar: सेवा निवृत्त खेल शिक्षक महेश खत्री भाजपा में हुए शामिल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                              भाजपा भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर के सेवानिवृत्त खेल शिक्षक महेश खत्री भाजपा में शामिल हुए हैं वे कुछ दिन पूर्व ही खेल शिक्षक के पद पर सांदिपनि स्कूल से सेवानिवृत्त हुए थे। महेश खत्री को भाजपा भवन में शुक्रवार भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार द्वारा भाजपा का अंगवस्त्र गले में पहना कर सदस्यता दिलाई गई। भाजपा में शामिल हुए महेश खत्री ने कहा कि अपने शिक्षकीय कार्यकाल में भी वे लोगों की सेवा में जुटे रहे हैं वहीं अब सेवानिवृत्त होने के बाद भाजपा के माध्यम से लोगों की सेवा करेंगे साथ ही लोगों की समस्याओं का भी समाधान कराएंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि शुक्रवार को महेश खत्री भाजपा भवन में आयोजित का र्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के पांचों मंडलों के अध्यक्ष भी मौजूर थे। उन्होने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस कार्यकर्ता को जो दायित्व सौंपा गया है उसे पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करे क्योंकि ईमानदारी से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की ही पार्टी में कद्र होती है।

BETUL NEWS- ना पता ना ठिकाना, पंचायत में चलता भुगतान का याराना!

Leave a Comment