Betul Ki Taja Khabar: भैंसदेही के दो बड़े अधिकारी हुए सेवानिवृत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                          जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं स्टॉफ ने दी विदाई 

Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही (मनीष राठौर):- भैंसदेही क्षेत्र के दो प्रमुख अधिकारी बीईओं जी.सी.सिंह एवं महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती ऊषा मसीह सेवानिवृत्त हो चुके है। सेवानिवृत होने पर उन्हें जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको, शुभचिंतको एवं कार्यालय स्टाफ ने भावभिनी विदाई दी। परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा मसीह के सम्मान में महिला एवं बाल विकास कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था तथा बीईओं जी सी सिंह के सम्मान में शासकीय सांदीपनि विद्यालय परिवार भैंसदेही द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गण मान्य नागरिको, शुभचिंतको एवं स्टाफ के कर्मचारियों ने विदाई समारोह कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई देते हुए भव्य स्वागत के साथ गिफ्ट भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की ईश्वर से मंगल कामना की। सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य संदीप राठौर द्वारा कार्यक्रम का बेहतर संचालन करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी के प्रति आभार जताया।

जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता सम्पन्न, दुर्वांक खन्ना ने 81 किलोग्राम वर्ग में जीती बाजी

Leave a Comment