OnePlus 15R Price:- वनप्लस ने अपने फैंस को तगड़ा झटका दे डाला है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन OnePlus 15R का रेट बढ़ा दिया है। पिछले महीने ही इस मोबाइल की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी और अब एक बार फिर वनप्लस 15आर पर प्राइस हाइक हो गया है। यह वनप्लस फोन दिसंबर महीने में 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 54,999 रुपये चुकाने होंगे। यानी OnePlus 15R का रेट 7000 रुपये महंगा हो गया है।
OnePlus 15R का प्राइस बढ़ा
फ्लैगशिप कीलर के नाम से मशहूर टेक ब्रांड वनप्लस के फोन महंगे हो रहे हैं। प्राइस हाइक की मार वनप्लस 15आर भी पड़ी है। यह मोबाइल दिसंबर 2025 में इंडिया में लॉन्च हुआ था और अब 6 महीनों के भीतर ही इसकी कीमत में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। कंपनी वेबसाइट सहित, शॉपिंग साइट अमेजन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी इस फोन को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।
वनप्लस 15आर 5जी फोन 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 47,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। इस वेरिएंट का प्राइस बढ़कर अब 54,999 रुपये हो गया है। इसी तरह मोबाइल के 12GB RAM + 512GB मेमोरी वाले मॉडल को 52,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। लेकिन अब प्राइस हाइक के बाद इस वेरिएंट का कीमत 59,999 रुपये हो गई है। वनप्लस इंडिया वेबसाइट और अमेजन पर आज से ही OnePlus 15R बढ़े हुए रेट पर बेचा जाने लगा है।
OnePlus 15R की स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 15आर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड आधारित OxygenOS 16.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह फोन 29,57,229 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। वहीं फोन हीट रोकने के लिए इसमें 360 डिग्री Cryo Velocity कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15आर 5जी फोन DetailMax engine वाला डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony IMX906 OIS सेंसर और 112° एफओवी व एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल Ultra Wide एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नया वनप्लस मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo T5 Pro 5G हुआ सस्ता, 9020mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
OnePlus 15R स्मार्टफोन में 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह LTPS AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 165Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले को इंटेलिजेंट आई केयर 5.0 सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो ज्यादा देर तक फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान होने से रोकने में मदद करती है। यूजर्स को इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की प्रोटेक्शन मिलती है।
पावर बैकअप के लिए यह OnePlus 5G फोन में तगड़ी 7400एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery टेस्ट स्कोर 18 घंटे, 13 मिनट आ चुका है। वहीं इस वनप्लस के फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।
OnePlus 15R का गेमिंग एक्सपीरियंस
हैवी गेमिंग के दौरान फोन हीट ना हो, इसके लिए वनप्लस 15आर में 360 डिग्री Cryo Velocity कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। इसमें स्क्रीन कूलर जहां मोबाइल डिस्प्ले को ठंडा रखता है वहीं 5,704mm2 3D वैपोर चैंबर अन्य मोबाइल कॉम्पोनेंट्स को गर्म होने से रोकता है।
इसी तरह गेमिंग के दौरान फास्ट टच डिटेक्शन के लिए OnePlus 15R में डेडिकेटेड Touch Response Chip लगाई है जो 3200Hz की स्पीड से रिस्पांस देती है। बेहतर ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 15आर को कंपनी ने एड्रेनो 8 सीरीज जीपीयू से लैस किया है जो 1225MHz तक की स्पीड पर प्रोसेस कर सकता है।

