Betul News Today: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोर गद्दी छोड़ो” राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत प्रदेशभर में घर-घर जाकर लगभग 5 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में ग्राम मगोनाकला में पूर्व केबिनेट मंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे के नेतृत्व में प्रभात पट्टन एवं मासोद ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पांसे ने कहा कि कांग्रेस संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए एवं कार्यकर्ताओं को सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामू टेकम, मनोज मालवे, धनराज गावंडे, किशोर माथानकर, सुभाष उइके, रामचरण इरपाच, नीलेश बर्डे, पंजाब आहाके, डी.डी. देशमुख, जयचंद सरियम, डॉ. विजय देशमुख, मिश्रीलाल धाकड़, बाबाराव ठाकरे, हनुमंत लिखितकर, संजय बारस्कार, अकोटकर , रावसाहब पटेल, प्रयाग राउत, माखन सोलंकी, दिनेश आजाद, शिवचरण साहू, गुलाब सिंह ठाकुर, विजयी बंजारे, चंद्रशेखर बरोदे, संजू शिंदे, ऋषिकेश इवाने, भूता सिंह मरस्कोले, रमेश शिवहरे सहित प्रभात पट्टन एवं मासोद ब्लॉक के कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Betul Ki Khabar: पालक-शिक्षक-छात्र बैठक में स्कूल की शिक्षा व्यवस्था पर पालकों ने की चर्चा

