बिहार विधानसभा चुनाव में जीत होने की खुशी में नगर के भाजपाइयों ने मनाया जश्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई :- बिहार चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व जीत का असर नगर में भी देखने को मिला। भाजपा नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए बस स्टैंड पर जमकर आतिशबाजी की गई जिसके बाद एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर बधाइयां दी गई। विधायक चंद्र शेखर देशमुख तथा नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर की उपस्थिति में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि एनडीए गठबंधन को 243 में से 200 से अधिक प्रत्याशी को विजय मिली है जिससे नगर के भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं के अनुसार यह भाजपा की अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक जीत है जिसने रिकॉर्ड बनाकर विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया है।

Teacher’s Day 2025 : विद्यार्थी भाग्यशाली हैं जिन्हें ऐसे शिक्षक मिले हैं: नेहा गर्ग

Leave a Comment