Road Accident: मजदूरों को लेकर जा रहा चार पहिया वाहन पलटा, 3 घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Road Accident/मुलताई। छिंदवाड़ा मार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे मजदूरों को लेकर जा रहा चार पहिया वाहन पलट गया जिससे तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार वाहन चालक को सुबह झपकी आने से संभवतः दुर्घटना हुई है। घायलों को तत्काल मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उपचार किया गया। पूरे मामले में पुलिस द्वारा वाहन जब्त कर फरार चालक की तलाश प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस के अनुसार चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई है जिस पर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

BETUL NEWS: प्रधान मंत्री सड़क से गुजर रहे ओवरलोड वाहन, संकरी सड़क हुई जर्जर

Leave a Comment