महाविद्यालय में हुआ आयोजन
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया, राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रकाश कुमार गीते तथा महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता राजपूत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, वाद-विवाद, वक्तव्य कला, स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग तथा वाटर हार्वेस्टिंग जैसी विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु रैली भी निकाली गई। प्राचार्य डॉ. सरिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदियों, जलस्रोतों और भूजल का संरक्षण एवं पुनर्जीवन है। उन्होंने बताया कि वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण और जनजागरूकता जैसे प्रयास जल संकट को कम करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Betul Samachar: धूमधाम से मनाया जाएगा मां ताप्ती का जन्मोत्सव, बजट हुआ 12 लाख
यह पहल भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। विभिन्न प्रतियोगिताओं का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा किया गया, जिसमें निबंध लेखन का संचालन डॉ. दीपिका पिपरदे एवं प्रो. पूजा देशमुख, पोस्टर मेकिंग का संचालन डॉ. कल्पना एवं प्रो. अंजली सौदागर, स्लोगन प्रतियोगिता का संचालन डॉ. रविशंकर शुक्ल एवं प्रो. कृष्णा नरवरे, वाद-विवाद एवं वक्तव्य कला का संचालन डॉ. अनुज डेनिवाल एवं प्रो. प्रियंका मोहबे तथा वाटर हार्वेस्टिंग का संचालन डॉ. टी.एम. नागवंशी एवं क्रीड़ा अधिकारी विजय पहाड़े द्वारा किया गया।

