Betul Ki Khabar: विधानसभा क्षेत्र में 21 स्वास्थ्य संस्थानों को मिले शव संरक्षण फ्रिज

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                   विधायक के प्रयासों से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

Betul Ki Khabar/मुलताई:- क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुलताई विधानसभा क्षेत्र के 21 स्वास्थ्य संस्थानों में शव संरक्षण फ्रिज उपलब्ध कराने की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति विधायक चन्द्रशेखर देशमुख के प्रयासों से संभव हुई है। स्वीकृति के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई, प्रभात पट्टन सहित कुल 19 उप स्वास्थ्य केंद्रों में शव संरक्षण फ्रिज स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक फ्रिज के लिए 1लाख 98 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिन उप स्वास्थ्य केंद्रों को यह सुविधा प्राप्त होगी उनमें प्रमुख रूप से बिसनुर, मासोद, बिरुल बाजार, बरखेड़, अमरावती घाट, तिवरखेड़, साईखेड़ा, गेहूंबारसा, घाट बिरोली, चिचंडा, आष्टा, सालबर्डी सहित अन्य केंद्र शामिल हैं। क्षेत्र में लंबे समय से शव संरक्षण की सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नई स्वीकृति से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ता मिलेगी तथा आपात स्थिति में मरीजों के परिजनों को सहूलियत उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शव संरक्षण फ्रिज एक अत्याधुनिक उपकरण है, जिसमें 0°C से 5°C तापमान के बीच शव को सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे अस्पतालों तथा प्रशासन को आवश्यक समय मिलता है और दूरदराज़ क्षेत्रों के नागरिकों को भी राहत मिलती है। स्थानीय जनता ने इस निर्णय को क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने वाला कदम बताया है।

Betul Mela: गुरूवार साप्ताहिक बाजार से मेले में आई रौनक, झूलों पर उमड़ी भीड़

Leave a Comment