पवित्र नगरी में धूमधाम से मनाया जाएगा सत्य साईं बाबा का 100वां जन्मदिन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                         रविवार सुबह पालकी यात्रा के साथ होंगे विभिन्न आयोजन

 Sri Sathya Sai Baba /मुलताई। पवित्र नगरी में श्री सत्य साईं सेवा संगठन मुलताई के द्वारा सत्य साईं बाबा का 100 वां दिवस रविवार धूमधाम से मनाया जा रहा है। समिति के राजेश फोटफोड़े, संदीप भार्गव सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि सत्य साईं बाबा का 100 वां जन्मदिन नगर में रविवार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत रविवार सुबह 9 बजे बाबा की पालकी यात्रा नगर में गाजे बाजे के साथ भ्रमण करेगी। शाम 4 बजे से सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शाम 6.30 बजे चंद्रशेखर त्रिपाठी के द्वारा सत्य साईं बाबा पर उद्बोधन दिया जाएगा। शाम 7.45 बजे भोजन प्रसादी की आयोजन अमरावती रोड स्थित साईराम लान में किया जाएगा। सत्य साई सेवा संगठन द्वारा इस पावन अवसर को यादगार बनाने के लिए नगर सहित क्षेत्रवासियों से रविवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की गई है।

Betul Daily News: हरदौली शाला के 70 विद्यार्थियों को स्वेटर एवं मौजे का वितरण

Leave a Comment