शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस
Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर :- वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में संविधान दिवस मनाया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार दवंडे ने कहा कि हमारा संविधान पूरे विश्व में अपना महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। संविधान के कारण ही हमारा देश एक सशक्त गणराज्य के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि संविधान ने जहां हमें मौलिक अधिकार दिए हैं वहीं हमसे कुछ मौलिक कर्तव्यों का पालन भी अपेक्षित है। हमें इन अधिकारों और कर्तव्यों दोनों के प्रति सजग रहना चाहिए। राजनीति विज्ञान विभाग से श्री मनीष मुंडे ने संविधान दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन हमारे संविधान को अंगीकृत किया गया था। उन्होंने संविधान निर्माण की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ उमेश कुमार चरपे द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Betul Breaking News: दो कर्मचारियों का कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस –

