संविधान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। संविधान दिवस के अवसर पर नगर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लोकतंत्र की मूल भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर मंडल महामंत्री निलेश चावरिया ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, जो भारत के विकास, प्रगति और न्यायपूर्ण व्यवस्था का मूल आधार है। वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान हमें मौलिक अधिकार प्रदान करता है, लेकिन साथ ही हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है। संविधान दिवस कार्यक्रम में निलेश चावरिया, बीरबल डोगर दिए, विक्की खेरमारे, श्याम पारसे, नरेश मंडरे, जग्गू देवहारे, कीर्तन रगड़े, छोटू देवहरे, बिट्टू तायवाडे, रोहन रगड़े सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Also: पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment