Betul Ki Taja Khabar: गीता जयंती पर नगर के उत्कृष्ट स्कूल में विकासखंड स्तरीय महोत्सव का किया आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
गीता का ज्ञान न केवल व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करता है बल्कि चुनौतियों का सामना करने की शक्ति भी देता है -वर्षा मालवीय

Betul Ki Taja Khabar/चिचोली :- गीता जयंती पर नगर के उत्कृष्ट स्कूल में विकासखंड स्तरीय महोत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।

गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष वर्षा रितेश मालवी वर्षा आवलेकर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाहा , जनपद उपाध्यक्ष सुनीता दीपक बारस्कर , पार्षद उमेश पेठे जनपद सी ई ओ प्रतिभा जैन स्कूल के प्राचार्य रमेश किंकर ने भगवान श्री कृष्ण और मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गीता महोत्सव के कार्यक्रम में प्राचार्य रमेश किंकर ने श्रीमद् भागवत के 15 अध्याय पुरुषोत्तम योग का वाचन किया इसके पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा मालवीय ने कहा कि गीता जीवन में सही दिशा देने वाला ग्रंथ है जो हमें कर्तव्य धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है गीता का ज्ञान न केवल व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करता है बल्कि उसे चुनौतियां का सामना करने की शक्ति भी देता है । भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में बताया कि श्रीमद् भागवत गीता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों को सकारात्मक सकारात्मक विचार तथा भारतीय संस्कृति में मूल दर्शन को बढ़ावा देता है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्कूल शिक्षक , विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Read Also: घोड़ाडोंगरी मेन रोड पर चार बैंक पर पार्किंग एक के पास भी नही

Leave a Comment