MP Weather Today- मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP Weather Today- पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कुछ जिलों में कोहरा, ठंडे दिन और शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव की उम्मीद है। ठंड का असर खासकर उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम और सागर संभागों में बढ़ने की संभावना है। राज्य के ज़्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ, जो मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में एक ट्रफ़ के रूप में स्थित था और जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब लगभग 63°E देशांतर के साथ 28°N अक्षांश के उत्तर में स्थित है। हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है जिससे सोमवार को भोपाल, इंदौर, शहडोल जिले में शीतलहर का प्रभाव रह सकता है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। राजगढ़, शाजापुर, सीहोर और सिवनी में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है। अभी तीन-चार दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Gold-Silver की कीमत में उछाल, जानें आज 08 दिसंबर का ताजा भाव –

रविवार को कहां कैसा रहा मध्य प्रदेश का मौसम

  • सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया।
  • भोपाल एवं शहडोल जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा।  खंडवा एवं नरसिंहपुर में शीतल दिन रहा।
  • प्रदेश में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस  और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • शनिवार और रविवार की दरमियानी रात राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री ,इंदौर ग्वालियर में 8.4 डिग्री, और जबलपुर में 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी का रात का पारा 5.4 डिग्री रहा।
  • उमरिया, राजगढ़, रीवा, मलाजखंड, मंडला, खजुराहो, नौगांव, नरसिंहपुर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, रायसेन, बैतूल, सतना, सीधी, दमोह और श्योपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।

Leave a Comment