Betul News Today/मुलताई:- ग्राम ब्राह्मणवाड़ा स्थित खेड़ली बाजार रोड पर शुक्रवार शाम करीब 5:56 बजे एक खेत में आग लगने की घटना सामने आई। आग कारे लाल साहू के खेत में लगी, जहां मक्का के कड़वे, जलाऊ लकड़ी और पेड़ों को नुकसान पहुंचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग अज्ञात कारणों से भड़की, जिसने देखते ही देखते खेत में रखी सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फायर टीम में ड्राइवर मनोज सिंह, गिरीश पिपले और विजय बडघरे शामिल रहे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा नुकसान टल गया।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Betul Samachar News: नरसिंह भगवान की लीला देखने उमड़े श्रद्धालु

