Betul Ki Khabar: शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया भीमबेटका का भ्रमण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                            शैलचित्रों के माध्यम से जाना पाषाण काल का इतिहास

Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही के विद्यार्थियों ने भीमबेटका के शैलाश्रयों का भ्रमण किया। प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार दवंडे ने बताया कि उक्त शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान ( पीएम ऊषा) द्वारा प्रायोजित है। इतिहास विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रायसेन ज़िले में स्थित भीमबेटका के शैलाश्रयों का भ्रमण कर पाषाण काल के इतिहास को समझा। भीमबेटका विश्व धरोहर स्मारक है जहां हजारों साल पहले के शैलाश्रय है। इन शैलाश्रयों में आदिमानव निवास करते थे। उनके द्वारा बनाए गए शैलचित्र आज भी पाषाण कालीन जीवन का चित्र हमारे समक्ष प्रस्तुत करते हैं। इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ नीलिमा धाकड़ ने बताया कि भीमबेटका के शैलाश्रय हमें हमारे पूर्वजों के जीवन की झलक दिखाते हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य हमारे विद्यार्थियों को अपनी ऐतिहासिक धरोहर से परिचित करवाना था। भ्रमण के दौरान गाईड द्वारा विद्यार्थियों को शैलचित्रों में चित्रित विभिन्न दृश्यों तथा भीमबेटका की खोज के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Betul Daily News: 28वां शहीद किसान स्मृति सम्मेलन 12 जनवरी को

भ्रमण कार्यक्रम में महाविद्यालय से 53 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। आयोजन में श्री रविंद सिंह शाक्यवार सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र, श्री कमल डुडवे सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र, सुश्री विशाखा गुरुव अतिथि विद्वान अंग्रेज़ी एवं श्री शेषराव नानकर ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment