OTT पर छाई 8 एपिसोड की नई सीरीज, पंजाब के काले सच और नशे की दुनिया की कहानी करेगी झकझोर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

New OTT Releases:- OTT प्लेटफ़ॉर्म पर लगभग हर दिन नई फ़िल्में और सीरीज़ स्ट्रीम होती हैं, फिर भी उनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो सचमुच दर्शकों के दिलों को छू पाती हैं। कुछ शो इतने कामयाब होते हैं कि उनके कई सीज़न आते हैं, जबकि कुछ सिर्फ़ एक ही सीज़न तक सिमट कर रह जाते हैं। इसी सिलसिले में, आइए हम आपको एक नई सीरीज़ से मिलवाते हैं जो हाल ही में OTT प्लेटफ़ॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज़ हुई है—एक ऐसी सीरीज़ जिसने अपने पहले ही दिन से ज़बरदस्त छाप छोड़ी है। रिलीज़ होने के बाद से ही, फ़िल्मी गलियारों में इस सीरीज़ और इसकी कास्ट को लेकर चर्चाएँ तेज़ हो गई हैं। आइए जानते हैं कि यह कौन सी सीरीज़ है, और रिलीज़ होते ही OTT प्लेटफ़ॉर्म पर इसे इतनी ज़बरदस्त व्यूअरशिप क्यों मिल रही है।

ओटीटी पर नई सीरीज का जलवा

यहां जिस वेब सीरीज का जिक्र हो रहा है, उसका नाम ‘लुक्खे‘ है, जो इसी 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराई गई है और स्ट्रीमिंग के साथ ही ये सीरीज दर्शकों की फेवरेट बन गई है। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी ड्रग्स और नशे के चलते यूथ के बर्बाद होने के इर्द-गिर्द घूमती है और कहानी दिमाग को घुमा देती है। इस सीरीज को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर इसकी कहानी और कॉन्सेप्ट दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना चुकी है और अब इसे वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिल रहा है।

पंजाब पर आधारित है कहानी

‘लुक्खे’ की कहानी पंजाब के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक म्यूजिक इंडस्ट्री का फेमस रैपर नशे की गोलियां बनाकर यंगस्टर्स को टारगेट करता है। इसी में एक युवा हॉकी खिलाड़ी लकी (लक्ष्वीर सरन) भी उलझ जाता है, जिसे उसके दोस्त अमन की मौत के बाद ड्रग्स लेने के अपराध में रीबैब सेंटर भेज दिया जाता है। यहीं लकी की मुलाकात सनोबर उर्फ सन्नो (पलक तिवारी) से होती है, जो अपने दर्द भरे अतीत और मानसिक घावों से जूझ रही है। धीरे-धीरे लकी और सनोबर के बीच प्यार पनपने लगता है, लेकिन तभी दोनों की जिंदगी उलझ जाती है, जब उसे पता चलता है कि सनोबर मशहूर रैपर एमसी बदनाम (किंग) की बहन है, जो ड्रग्स के कारोबार के लिए बदनाम है। ये वही रैपर है जो संगीत के बहाने युवाओं को डीमन नाम के ड्रग्स की गर्त में डाल रहा है।

8 एपिसोड में सिमटी कहानी

लुक्खे की कहानी सिर्फ 8 एपिसोड में सिमटी है और काफी रोमांचक भी है। सीरीज में कहीं न कहीं ‘उड़ता पंजाब’ की झलक देखने को मिलती है। खास बात तो ये है कि फिलहाल ये सीरीज प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है और खूब देखी जा रही है। सीरीज में पलक तिवारी, किंग और लक्ष्वीर सरन के अलावा, राशि खन्ना और शिवांकित सिंह परिहार जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। ये एक क्राइम म्यूजिकल ड्रामा है, जिसका निर्देशन हिमांक गौड़ ने किया है।

Leave a Comment