Betul Ki Khabar- संकल्प यात्रा में छात्राओं ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                             कन्या शाला में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस का आयोजन

Betul Ki Khabar/मुलताई । स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन शासकीय कन्या में किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार की उपस्थिति रही। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। सूर्य नमस्कार समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ एवं छात्राओं की उपस्थिति में कम्प्यूटर प्रोजेक्टर में लाइव प्रसारण दिखाया गया। मंच संचालन रश्मि बाथरे, संजू बरोदे एवं राजेश जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय योग प्रतिभा छात्राओं ने आर्टिस्टिक योगा का प्रदर्शन कर उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का मन मोह लिया। संस्था प्राचार्य प्रमोद कुमार नरवरे द्वारा आभार आभार व्यक्त किया गया।

Betul Samachar News- जल प्रदाय का अंतराल एक दिन कम करने की मांग

स्वदेशी अपनाओ का दिया संदेश

इस अवसर पर स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों द्वारा स्वदेशी अपनाओ का संदेश दिया गया। छात्राओं के द्वारा शाला से ताप्ती मंदिर तक नारे लगाते हुए नगरवासियों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया । स्वदेशी संकल्प दौड़ विद्यालय परिवार सहित शिक्षिका गीता गायक‌वाड एवं आर के नानोटे के मार्गदर्शन में संपन्न की गई।

Leave a Comment