Betul Samachar News: एक ही दिन में कई जगह खेतों में आग, फायर टीम ने पाया काबू

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/मुलताई। क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं, जिससे किसानों को नुकसान पहुंचा। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार सुबह 11:45 बजे पारेगांव रोड स्थित क्षितिज सोनी के खेत में सूखी घास में आग लग गई। इसके बाद दोपहर 12:56 बजे हिवरखेड़ में अनिल वागदरे के खेत में भूसा व नरवाई में आग भड़क उठी। दोपहर 2:20 बजे ग्राम मासोद में धनराज सिंह राजपूत के खेत में नरवाई व जलाऊ लकड़ी में आग लगी। इसके कुछ समय बाद 3:04 बजे मासोद के ही सब स्टेशन के पास संजू कोले के खेत में नरवाई में आग लगने की घटना सामने आई। शाम 4:52 बजे ग्राम चिखली कला में गोविंद सिंह रघुवंशी सहित अन्य किसानों के खेतों में नरवाई से आग फैलकर सूखी घास, लकड़ी और पेड़ों तक पहुंच गई। लगातार मिल रही सूचनाओं पर फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी स्थानों पर पहुंचकर आग बुझाई। टीम शाम 6:36 बजे वापस लौटी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Dog Bite News- पालतू कुत्ते ने मासूम को काटा, जिला अस्पताल रेफर

Leave a Comment