प्रख्यात अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी के नृत्य से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम
Betul Ki Khabar/मुलताई। जिले का प्रमुख ताप्ती महोत्सव का शुभारंभ महाराष्ट्र के पारंपरिक नृत्य धन गौरी गजा से हुई जिसमें कलाकारों ने शानदार लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रख्यात अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी के नृत्य से हुआ। उक्त नृत्य में एक साथ 80 कलाकारों ने एक साथ अमृतधारा मां ताप्ती समवेत का उम्दा प्रस्तुतीकरण नृत्य के माध्यम से किया। इसके पूर्व मंच पर डीडी उइके केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद ,विधायक चंद्रशेखर देशमुख,डीडी उइके केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद, विधायक चंद्रशेखर देशमुख,नान्ही बाई डहारे जनपद अध्यक्ष, सुधाकर पंवार भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष,
मोहन नागर उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद, वर्षा गढेकर नगर पालिका अध्यक्ष का सम्मान नपा सभापति एवं पार्षदों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर वंदना जाट एसडीएम राजीव कहार तथा तहसीलदार संजय बरइया भी उपस्थित रहे।

Read Also: मकर संक्रांति पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

