खेलों से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है – राठौर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                    विकासखंड स्तरीय खेलो एम पी यूथ गेम्स 2026 चयन ट्रायल सम्पन्न

Betul Ki Khabar/मुलताई। खेल और युवा कल्याण विभाग एवं जिला खेल संघ के माध्यम से आयोजित विकासखंड स्तरीय खेलो का उदघाट्न भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री निलेश चांवरिया, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री गगन साहू , अनुसूया सेवा संगठन के अध्यक्ष कृष्णा साहू ,भाजपा कार्यकर्ता गजेंद्र साहू , प्राचार्य सुरेंद्र राठौर , विकासखंड खेल अधिकारी महेश खत्री , जिला एवं खेल युवा समन्वयक मुलताई हेमंत विश्वकर्मा, उपस्थित थे| गणेश साहू ने अपने उद्बोधन में बच्चों को खेलो के प्रति जागरूक करने एवं खेलो का महत्व बताते हुए कहा कि आज के समय खेल बहुत जरूरी है। प्राचार्य सुरेंद्र राठौर ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है बच्चों को खेल और पढ़ाई दोनों क्यों जरूरी है और खेलो से स्वास्थ्य तंदुरुस्त और एनर्जेटिक रहने के मूल मंत्र बताए l

Read Also: राष्ट्र को सशक्त बनाना और समाज को संगठित करने का ही हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य

इस प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया प्रतिभागी संस्था कोरोला पब्लिक स्कूल, संदीपनी स्कूल मुलताई, पी एम श्री कन्या मुलताई , नवीन स्कूल मुलताई, गुरुकुल स्कूल मुलताई, आर डी पी एस स्कूल मुलताई, वी आई पी स्कूल मुलताई, न्यू कार्मल स्कूल मुलताई, कैप स्टोन पब्लिक स्कूल मुलताई, ड्रीम्स स्कूल मुलताई, बरखेड़ स्कूल , पी एम श्री दुनावा स्कूल ,प्रगति साईंखेड़ा स्कूल , चिकली कला स्कूल , सिपावा स्कूल , हेटीखापा स्कूल , यह प्रतियोगिता विकासखंड स्तर पर कोरोला पब्लिक स्कूल में खो खो, पिट्टू, रस्साकसी , आर डी पब्लिक स्कूल में एथलेटिक्स, जूडो, फुटबॉल, वी आई पी स्कूल में वालीबाल, चैस , पी एम श्री कन्या स्कूल में बास्केटबॉल, योगासन सी एम राइस स्कूल मुलताई के नगर पालिका बैडमिंटन हाल में बैडमिटन आदि संस्थाओं में खेलो को सम्पन्न किया गया। जिसमें श्री रश्मि बाथरे , अर्चना माहते, प्रज्ञा कीर्ति ,सचिन,विशाल भारती, अमित कुमार , हर्षित बाजपाई, विक्की सिंह, शीतल विश्वकर्मा, कल्याणी नरवरे, संजय सिरसाम, भानु प्रताप सिंग सिसोदिया, अश्विनी विश्वकर्मा, शिव अवस्थी, विजय रायपुरे, सतीश पावर, श्री मति पुष्पा धोटे , इन लोगों ने खेल सम्पन्न कराने में सहभागिता प्रदान की |

Leave a Comment