Betul Update News: मूलतापी रील मेकिंग प्रतियोगिता में कृष्णा पवारे को प्रथम, पुरस्कार वितरण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Update News:- मुलताई। माँ ताप्ती के धार्मिक और पर्यटन महत्व को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन “मूलतापी रील मेकिंग प्रतियोगिता” का समापन माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर माँ ताप्ती की भव्य महाआरती के पश्चात विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। यह प्रतियोगिता 20 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित की गई, जिसमें नगर सहित ग्रामीण अंचलों के युवा क्रिएटर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने मुलताई और माँ ताप्ती की महिमा को दर्शाती आकर्षक एवं भावनात्मक रील्स बनाईं।

Betul Ki Khabar- सचिवों ने की विरोध स्वरूप सामुहिक अवकाश लेने की मांग

प्रतियोगिता में मुलताई के दीवाने पेज के संचालक कृष्णा पवारे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी रील में विभिन्न चेप्टर के माध्यम से माँ ताप्ती और मुलताई नगर का कलात्मक एवं भावनात्मक चित्रण किया गया। प्रथम पुरस्कार स्वरूप उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर द्वारा 5100 रुपए नगद, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान चंदोरा खुर्द निवासी मनीष बिंझाड़े तथा तृतीय स्थान महतपुर निवासी कृष्णा झारे ने प्राप्त किया। दोनों को क्रमशः 2100 रुपए एवं 1100 रुपए नगद, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।इसके अलावा सागर पवार की रील को सोशल मीडिया पर करीब ढाई लाख से अधिक व्यूज़ प्राप्त हुए, जिसके लिए उन्हें पॉपुलर रील अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं श्याम दाबड़े को बेस्ट पोएट्री अवार्ड के तहत शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Comment