Betul Samachar- मतदाता सूची से नाम हटाने दर्ज की जा रही फर्जी आपत्तियां

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                      ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की आपत्तिकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

Betul Samachar/मुलताई। वर्तमान में चल रही एसआईआर प्रक्रिया में लंबे समय से एक ही स्थान पर रह रहे नागरिकों के मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर शिकायतें निरंतर सामने आ रही है। इसी तारतम्य में मुलताई नगर के कुछ वार्डों के निवासियों ने मंगलवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरूण यादव के नेतृत्व में थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर लिखित शिकायत की। इस दौरान नगर के ऐसे मतदाता भी साथ में थे जिनके नाम मतदाता सूची से हटाने को लेकर फर्जी आपत्तियां दर्ज की गई थी। निवासियों द्वारा नामजद की गई शिकायत में बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान षडयंत्रपूर्वक हमारे नाम मतदाता सूची से हटाने को लेकर फार्म 7 के माध्यम से आपत्ती दर्ज की गई है। जबकि हम लंबे समय से उसी स्थान पर निवासरत है। आपत्ती दर्ज होने के बाद हमें पेशी पर बुलाया गया जहां उक्त आपत्ती गलत पाई जाकर हमारा नाम यथास्थान रहने की बात कही गई। नागरिकों ने मांग की कि आपत्ती दर्ज होने पर हमें अपने काम धंधे छोडकर, छात्रों को अन्यत्र शहर से मुलताई आना पडा जिससे हमें मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशान होना पडा। अतः फर्जी आपत्तिकर्ता पर एफआईआर दर्ज की जावे।

Crime News- ढाबे पर हुई पहचान, जमकर पी शराब, हुआ विवाद तो कर दी हत्या, सामान लूटा

उक्त संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव ने बताया कि यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के अंतर्गत जो कोई व्यक्ति मतदाता सूची की तैयारी या संशोधन के दौरान जानबूझकर ऐसा कोई बयान या घोषणा करता है जो असत्य है उसे एक साल तक की जेल या जुर्माना या दोनो से दंडित करने का प्रावधान करती है ।साथ ही बी.एन.एस. की धारा 211 के अंतर्गत कोई व्यक्ति जो कि सरकारी अधिकारी जैसे बीएलओ को यह जानते हुए कि वह गलत है उसके बाद भी गलत सूचना देता है ताकि वह अधिकारी अपनी शक्ति का उपयोग करके किसी को क्षति पहुंचाये लागू होती है के अंतर्गत दंडनीय अपराध है और लोकतंत्र की प्रक्रिया को प्रभावित करने का एक गंभीर प्रयास है। नागरिकों ने आवेदन पत्र के साथ साथ अन्य सभी फर्जी आवेदन पत्रों की जांच की जावे और गलत जानकारी देकर निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा डालने वाले दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जावे तथा इनके विरूद्ध विधिवत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव, नितेश साहु, सुमित शिवहरे, लोकेश यादव, आशीष जैन, पंकज यादव, आषीश सोनी, महेश नागले सहित नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment