ताप्ती तथा पटेल वार्ड में स्थित रिक्त भूमि में हो रहा जलभराव, रहवासी परेशान
Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर में ताप्ती सरोवर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए लगभग 6 करोड़ से अधिक लागत के सीवर लाईन प्रोजेक्ट का कार्य प्रारंभ किया गया था लेकिन उक्त कार्य अधूरा छोड़ दिया गया जिससे योजना अपने उद्देश्य को प्राप्त नही कर सकी। उक्त प्रोजेक्ट को फिर से प्रारंभ करने की मांग नगर पालिका ब्रांड एंबेसडर सौरभ कड़वे द्वारा सीएमओ विरेन्द्र तिवारी से की गई है ताकि योजना अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सके और ताप्ती सरोवर प्रदूषण मुक्त रह सके। सौरभ कड़वे द्वारा की गई शिकायत में बताया कि उक्त योजना का निर्माण कार्य अधर में लटकने से ताप्ती वार्ड तथा पटेल वार्ड में जल भराव की स्थिति बन रही है। इसके कारण वार्डवासियों को कीचड़, गंदगी तथा बदबू की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जगह जगह जल भराव तथा कीचड़ से उक्त वार्डों में बीमारियां फैल रही है। पूरे मामले में अधूरी पड़ी सीवर लाईन योजना को प्रारंभ करने तथा रिक्त भूमि में जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की गई है। सीवर लाईन प्रोजेक्ट को पूर्ण करने की मांग करने वालों में पवन पाठेकर, गगन बारस्कर, विवेक सहित अन्य युवक शामिल हैं।
Betul Samachar- मतदाता सूची से नाम हटाने दर्ज की जा रही फर्जी आपत्तियां

