Betul Ki Taja Khabar: रगड़गांव में स्कूल की सुरक्षा के लिए बनेगी बाउंड्री वाल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                      जिला पंचायत सदस्य की उपस्थिति में हुआ भूमिपूजन

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। ग्राम रगड़गांव में स्कूल की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है। 7 लाख 39 हजार की लागत से बनने वाली बाउंड्री वाल का भूमिपूजन जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गवहाड़े द्वारा किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड प्रभात पट्टन के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रगड़गांव की प्राथमिक शाला भवन में बाउंड्रीवालनही होने से सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों द्वारा बाउंड्री वाल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस अवसर पर सरपंच प्रवीण कुमरे, भाजपा नेता रमेश गवहाडे , सुंदर धुर्वे , बिजेश बडोदे ,पूर्व सरपंच गोकूल पंडोले ,रमेश बराये, पूर्व जनपद सदस्य सुकाली उईके ,संजू डडोरे, गणेश पंडोले मुन्ना, शिक्षक काशीनाथ वायकर ,सूर्यभान ,मोहनलाल ,कविता कोसे, हेमलता धाकड़ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गवहाड़े ने बताया कि ग्रामीणों एवं शाला शिक्षकों के द्वारा बाउंड्री वाल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। प्राथमिक स्कूल मुख्य मार्ग से लगा होने से दुर्घटना का भय बना रहता था। स्कूल के छोटे बच्चे खेल खेल में सड़क पर चले जाते थे जिससे स्कूल के शिक्षकों को नजर बनाकर रखना पड़ता था ।मंगलवार भूमिपूजन के साथ ही ग्रामीणों की मांग पूरी हुई है जिससे बच्चे सुरक्षित रहेंगे और माता पिता की चिंता भी दूर हो जायेगी।

 Mahashivratri 2026: महाशिवरात्री पर हिंदू युवा मंच द्वारा मरही माता मंदिर में त्रिशूल की स्थापना

Leave a Comment