MP में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमिका के साथ रहने की सनक, मासूम की हत्या कर कोयला खदान में फेंका शव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP Breaking News/Shahdol:- शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम संबंधों में अंधे हुए एक युवक ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी प्रेमिका के ही सात वर्षीय मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक प्रेमिका के साथ रहने का दबाव बना रहा था। इसी सनक में उसने मासूम बच्चे को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। मौका पाकर आरोपी ने बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत छिपाने के इरादे से शव को एक बंद पड़ी कोयला खदान में फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। लगातार पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मासूम की हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है, वहीं लोग आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

Shahdol News: In Dhanpuri, A Young Man Murdered His Son For His Girlfriend.  - Madhya Pradesh News - Shahdol News: प्रेम की सनक में हैवानियत, सात साल के  बेटे की कर दी

प्रेमिका के बेटे बने रास्ते का कांटा

पुलिस के अनुसार धनपुरी थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती निवासी मोइशीन का झिल्ली दफाई क्षेत्र में मजदूरी करने वाली नंदनी कोल से प्रेम प्रसंग था। मोइशीन, नंदनी को पाने के लिए इस कदर पागल हो चुका था कि वह उसके रास्ते की हर रुकावट खत्म करने को तैयार था। नंदनी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया था, वजह थी उसके दो छोटे बच्चे। यही बात मोइशीन को खटक रही थी और उसने बच्चों को अपने प्रेम के बीच कांटा मान लिया।

हत्या कर पानी में फेंका शव

आरोपी ने पहले नंदनी के सात वर्षीय बेटे ऋतिक कोल को निशाना बनाया। मोइशीन ने मासूम ऋतिक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बगैय्या नाला के पास स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में ले जाकर उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद उसने बच्चे के शव को खदान में भरे पानी में फेंक दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दूसरे बच्चे को भी खत्म करने की योजना बना रहा था।

पांच दिनों से लापता था मासूम

गौरतलब है कि ऋतिक कोल बीते पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने धनपुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और बच्चे की तलाश के लिए पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी। आखिरकार बगैय्या नाला स्थित कोयला खदान में पानी में तैरता हुआ शव मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत, नग्न अवस्था में बरामदगी और घटनास्थल की परिस्थितियों ने हत्या की आशंका को और मजबूत किया। 

पुलिस कर रही जांच

कड़ी पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी मोइशीन को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल धनपुरी पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment