भारत माता की जयघोष से गूँज उठा परिसरसैनिकों का सम्मान कर मनाया वार्षिक उत्सव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। गुरुकुल विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शाला में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के परिवार के वे सदस्य जो वर्तमान में भारतीय सैन्य बल में रहकर सेवा दे रहे है अथवा सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इन सैनिकों के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम उस समय और भी विशेष बन गया जब मुलताई पूर्व सैनिक संघ के सदस्य पूरे जोश और गर्व के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और “भारत माता की जय” के गगनभेदी जयघोष से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम की एक विशेष झलक यह रही कि मंच से प्रत्येक सैनिक का परिचय उनके मूल गांव, उनकी अंतिम तथा वर्तमान पोस्टिंग के साथ कराया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह को उनके जीवन और सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संघ के सदस्य श्री दीपक परिहार, वीरेंद्र बुवाड़े, ललित वराठे, किशोर पवार, महेश देशमुख, नारायण सिंह, अनिल भेलकर, मंचित बारस्कर, नरेंद्र हिंगवे, गोकुल साबल, आर एस सरियाम, गुलाब चौरे, देवेंद्र पांसे सहित अनेक पूर्व सैनिक तथा स्कूल पेरेंट्स में जो भारतीय सेना में सेवा दे रहे है वे भी उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त कक्षा नर्सरी से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थियों ने विविध रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विद्यार्थियों द्वारा भगवान नृसिंह अवतार, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, बॉलीवुड गीत साउथ इंडियन डांस, भूत थीम, पहाड़ी, राजस्थानी तथा योद्धा जैसी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी एवं मां ताप्ती के विधिवत पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात गुरुकुल के उन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर शहर व राज्य का नाम रोशन किया। साथ ही जैव विविधता तथा खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर तक श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

BETUL NEWS- नगर के बेडमिंटन हाल में असामाजिक तत्वों ने किया आग लगाने का प्रयास

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, सेवानिवृत प्राचार्य एम के वर्मा सहित मुलताई नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।प्राचार्य अतुल बारंगे ने कहा कि गुरुकुल विद्या मंदिर केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी विद्यार्थियों में विकसित करने का कार्य करता है। सैनिकों का सम्मान और विद्यार्थियों की विविध प्रस्तुतियां इस बात का प्रमाण हैं कि हमारा विद्यालय सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।वही इस कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका श्रीमती मोनिका पवार छात्राएं भूमि ओंकार, भूमि झरबडे एवं वंशिका नागले द्वारा किया गया।

Leave a Comment