ग्रामीणों ने कलेक्टर से की मांग, वर्ष 1961 से संचालित हो रहा स्कूल
Betul Samachar/मुलताई। ग्राम खेड़ीकोर्ट में वर्ष 1961 से संचालित हाईस्कूल को ग्रामीणों द्वारा सीएम राइज स्कूल में परिवर्तित करने की मांग कलेक्टर बैतूल से की गई है। कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को सौंपे गए आवेदन में ग्रामीणों ने बताया कि खेड़ीकोर्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उन्नयन कर इसे सीएम राइज सांदिपनी स्कूल में परिवर्तित किया जाना चाहिए ताकि शासन की सुविधाओं का उक्त स्कूल को लाभ मिल सके जिससे विद्यार्थी भी लाभान्वित हो सकेगें। ग्रामीणों ने बताया कि खेड़ीकोर्ट में सीएम राइज स्कूल के लिए लगभग 6 एकड़ शासकीय भूमि भी उपलब्ध है जहां स्कूल भवन का निर्माण कराया जा सकता है। सरपंच सहित ग्रामीणों द्वारा हाई स्कूल को सीएम राईज में परिवर्तित करने के लिए दिए गए तर्कों के तहत बताया गया कि हाईस्कूल वर्ष 1961 से संचालित है तथा खेड़ीकोर्ट जिले का बड़ा व्यवसायिक केन्द्र है। लगभग 4 हजार की जनसंख्या वाले खेड़ीकोर्ट में आसपास के गांवों से भी बच्चे अध्ययन करने पहुंचते हैं। उक्त गांव तहसील एवं जिला मुख्यालय से सीधा जुड़ा हुआ है। गांव में सहकारी बैंक, अस्पताल, गायत्री शक्ति पीठ सहित शिक्षा विभाग का संकुल केन्द्र भी है।
Read Also: भारत माता की जयघोष से गूँज उठा परिसरसैनिकों का सम्मान कर मनाया वार्षिक उत्सव

