Betul Local News: कलश यात्रा के साथ हुई शुरू हुई

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                        भागवत कथा धर्म भक्ति सदाचार सदाचार का संदेश दिया

Betul Local News- चिचोली : क्षेत्र के प्रसिद्ध संत शिरोमणि तपश्री बाबा आश्रम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर में गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा व्यास पंडित आशीष दुबे द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भराया गया। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए श्रद्धा-भाव से यात्रा में सम्मिलित रहीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 10 फरवरी से प्रारंभ होकर 17 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक किया जाएगा। कथा का वाचन पंडित आशीष दुबे (इटारसी) के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस पंडित जी ने श्रीमद् भागवत की महिमा बताते हुए भक्तों को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया।

Read Also: स्थापना दिवस पर हुआ प्रतिभा सम्मान और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

Leave a Comment