BETUL NEWS- गन्ने के खेत में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/चिचोली :- चिचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीपुरा मेलघाट स्थित एक गन्ने के खेत में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालीपुरा मेलघाट निवासी मेघराज मोगरे के गन्ने के खेत में गन्ना कटाई के दौरान मजदूरों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। दुर्गंध के स्रोत की तलाश करने पर खेत में एक महिला का शव पड़ा मिला। इसके बाद मजदूरों ने गन्ना कटाई ठेकेदार को सूचना दी, जिसने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर चिचोली पुलिस मौके पर पहुंची और सड़ी-गली अवस्था में महिला के शव को बरामद किया। महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष की बताई जा रही है पुलिस के अनुसार शव काफी पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस संबंध में एएसआई मुलायम सिंह ने बताया कि मेलघाट स्थित मेघराज मोगरे के गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला है। महिला ने स्वेटर, साड़ी और झुमके पहन रखे थे, लेकिन शव पूरी तरह गल चुका है फिलहाल पुलिस महिला की पहचान में जुटी हुई है।

Betul Local News: कलश यात्रा के साथ हुई शुरू हुई

Leave a Comment