Post Office Bharti 2026: ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Post Office Bharti 2026:- अगर आपका सपना भी देशभर में डाक सेवा विभाग में नौकरी करना हैं, तो आप ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों के लिए आज यानी 14 फरवरी तक ही अप्लाई कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर आवेदन करने के लिए आज अंतिम तिथि है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को आवेदन करने का दौबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

क्या है पात्रता

  • ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन करने के लिए भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसी के साथ गणित और अंग्रेजी विषय में पासिंग मार्क्स होना जरूरी है।
  •  पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आरक्षित वर्ग की उम्मीदवारों का आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एसटी एससी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की तथा ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी गई है।

IOCL Recruitment 2026: 637 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 20 फरवरी आखिरी तारीख

कितनी है रजिस्ट्रेशन फीस

ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैसे करें अप्लाई

  • आखिर में प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रखें।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको click here to ragister की लिंक दिखाई देगी।
  • यहां आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
  • अब जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • यहां आपको रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।

Leave a Comment