Gold-Silver :- सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार सुबह सोने की कीमतों में ₹430 प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई, जबकि चांदी की कीमतों में ₹15,000 प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। इससे पहले, सोमवार शाम (23 फरवरी, 2026) को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,61,500 और चांदी की कीमत ₹3,00,000 (प्रति किलोग्राम) पर बंद हुई थी।
24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,61,930
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,61,410
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,61,780
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,62,440 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)
22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,48,050
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,48,350
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,48,300
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,48,450
18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,21,490
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,21,390
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,21,340
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,27,300
18K, 20K, 22Kऔर 24K की शुद्धता ऐसे जांचे?
- 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) पर 999 लिखा होता है। यह सबसे शुद्ध है, लेकिन इससे गहने नहीं बनते क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है।
- 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) पर 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें।
- 20 कैरेट सोने पर 833 (83.3% शुद्धता) लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है।
- 18 कैरेट (75.0% शुद्ध) पर 750 लिखा होता है। अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में इसका उपयोग होता है।
- ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।

