प्रभात पट्टन क्षेत्र में हेडपंप से आ रहा कीड़े युक्त गंदा पानी, जल संकट हुआ विकराल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                ग्रामीणों में रोष कहा नल जल परियोजना सिर्फ कागजों में सफल, हकीकत में समस्या

Betul News Today/मुलताई। प्रभात पट्टन क्षेत्र में जल परियोजनाएं सिर्फ कागजों पर सफल बताई जा रही है जबकि हकीकत इसके विपरित हैं जिससे ग्रामीणों को अभी से जल संकट से जूझने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ग्राम मल्हारा पंखा क्षेत्र के ग्राम झोपड़ी में जहां हेडपंप भी गंदा पानी उगल रहे हैं वहीं पानी में कीड़े भी देखे जा रहे हैं जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि छोटे से गांव में भी पानी के लिए ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि नल जल योजना ठप्प पड़ी हुई है जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा प्रत्येक घरों में पानी देने के लिए योजना बनाई गई जो सिर्फ कागजों पर ही है जबकि जमीनी स्तर पर ग्रामीणों को ना तो घर में पानी मिल रहा है और ना ही शुद्ध पानी प्राप्त हो रहा है जिससे ग्रामीण अंचलों में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अधिकांश लोग खेती एवं दूसरे कार्य छोड़कर पानी के लिए भटक रहे हैं इसके बावजूद शुद्ध पानी उपलब्ध नही हो रहा है। बताया जा रहा है कि गांव में नल जल योजना का लाभ नहीं मिला है वहीं जल जीवन मिशन के तहत भी ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नही हो पाया है। ग्रामीणों के सामने मार्च माह के प्रारंभ से ही समस्या खड़ी हो चुकी है जिससे आगे के ग्रीष्मकाल के महीने कितने कठिन होंगे इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

Betul News: अवैध बिजली तार से किसान की मौत, 5 लाख मुआवजा देने का आदेश

Leave a Comment