Betul Ki Taja Khabar/चिचोली। चिचोली विकासखंड के ग्राम टांडा स्थित सिद्धनाथ हनुमान मंदिर परिसर में आदिवासी संघर्षशील संगठन ब्लॉक इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और सामाजिक जागरूकता को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से क्रांतिकारी नेता गंजन सिंह कोरकु की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी प्रतिमा स्थापना से समाज के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और आदिवासी समाज के इतिहास एवं संघर्ष की स्मृतियां सहेजी जा सकेंगी।

Read Also: प्रभात पट्टन क्षेत्र में हेडपंप से आ रहा कीड़े युक्त गंदा पानी, जल संकट हुआ विकराल
बैठक के दौरान संगठन के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई। सर्वसम्मति से रामदयाल बारस्कर को चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर संतोष अखण्डे, अर्जुन बारस्कर (झिरियाडोह), सुनील बैठे (खुमीनढाना), अमरसिंह कलमेग (वासेन), राजेश घाडसे (टांडा) एवं रामकिशोर चुरनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा युवा संगठन के उपाध्यक्ष के रूप में राजू पांसे, मीडिया प्रभारी के रूप में मुकेश मोहन (रैय्यतवाड़ी) तथा क्षेत्रीय सचिव के रूप में लक्ष्मण अखण्डे को नियुक्त किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे और समाजहित में मिलकर कार्य

