AI Plus smartphone:- realme ब्रांड को इंडिया में नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले माधव सेठ ने अब अपना एक नया स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ शुरू किया है। NxtQuantum Shift Technologies के तहत लाए गए इस ब्रांड का नया मोबाइल Pulse 2 इंडिया में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसे सेगमेंट का सबसे पतला 6000mAh Battery वाला फोन कहा है जो सिर्फ 5,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर बिकेगा। एआई+ के नए पल्स 2 स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
ऐसे हैं Ai+ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस
Ai+ Pulse 2 में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। आमतौर पर इस कीमत वाले स्मार्टफोन्स में 60Hz या 90Hz डिस्प्ले देखने को मिलता है, लेकिन 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने से स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया इस्तेमाल और ऐप नेविगेशन स्मूद हो जाता है। डिस्प्ले 450 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जिससे इनडोर और आउटडोर दोनों स्थितियों में स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। साथ ही इसमें 10 पॉइंट मल्टी-टच सपोर्ट भी दिया गया है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जो 12nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों जैसे वीडियो स्ट्री मिंग, ऑनलाइन क्लासेज और सोशल मीडिया ब्राउजिंग और हल्की गेमिंग के लिए काफी माना जाता है। फोन LPDDR4x RAM और eMMC स्टोरेज के साथ आता है, जिससे बेसिक मल्टीटास्किंग बिना ज्यादा लैग के की जा सकती है।
Read Also: Noise Master Buds 2 भारत में लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ मिलेगा जबरदस्त ऑडियो एक्सपीरियंस
फोटोग्राफी के लिए Ai+ Pulse 2 में 50MP का डुअल AI रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि AI इमेज प्रोसेसिंग के जरिए फोटो क्वॉलिटी बेहतर बनाई गई है, खासकर डे-लाइट फोटोग्राफी में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो पिछले मॉडल की तुलना में अपग्रेड माना जा रहा है।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh Li-polymer बैटरी है। बड़ी बैटरी के चलते फोन एक बार चार्ज करने पर नॉर्मल यूजेस में यह डेढ़ से दो दिन तक चल सकता है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। फोन Android 16 पर लॉन्च किया गया है, जिस पर कंपनी का NxtQuantum OS दिया गया है। यह इंटरफेस क्लीन और हल्का एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है जिससे कम हार्डवेयर में भी फोन अच्छी परफॉर्मेंस दे सके। इसके अलावा डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है।
इतनी है डिवाइस की कीमत
Ai+ Pulse 2 को ग्रीन, ब्लू, पिंक, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, जो लॉन्च के पहले 24 घंटे का लॉन्च प्राइस होगा। वहीं 6GB RAM + 128GB हीं स्टोरेज मॉडल 7,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी सेल 11 मार्च दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।

