Betul Daily News/मुलताई। विधानसभा क्षेत्र के मोही से पिसाटा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर ग्राम जंबाड़ी–धारणी के ग्रामीणों ने विधायक चंद्रशेखर का श्रीफल और शाल भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
8 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति पर भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से मोही से पिसाटा तक लगभग 8 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। यह मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में था और क्षेत्र के ग्रामीण पक्की सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण होने से मोही, पिसाटा सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही दूरी और समय दोनों की बचत होगी तथा किसानों और विद्यार्थियों को भी काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, सतीश धाकड़ के साथ सरपंच सुखदेव कापसे जंबाड़ी, देवेंद्र चौहान, अशोक धाकड़, रामकिशोर पटैया, नंदकिशोर पटैया, शिवदयाल बरोदे और हेमराज बारपेटे सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक चंद्रशेखर देशमुख का श्रीफल और शाल भेंट कर आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह आगे भी जनहित के कार्य होते रहेंगे।
Read Also: महाविद्यालय की छात्रा काजल परिहार का NSS राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में चयन

