Betul Samachar- 40 दिवसीय गायत्री मंत्र साधना अनुष्ठान की सामूहिक पूर्णाहुति हुई संपन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                    विभिन्न ग्रामों से गायत्री साधक हुए शामिल

Betul Samachar/मुलताई। बसंत पंचमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक गायत्री साधकों के द्वारा 40 दिवसीय गायत्री मंत्र साधना अनुष्ठान की सामूहिक पूर्णाहुति ग्राम वायगाॅव के समीप ऐतिहासिक स्थल पांच पांडव में यज्ञीय वातावरण में संपन्न हुई। तहसील समन्वय समिति प्रभात पट्टन के मार्गदर्शन में साधना अभियान प्रभारी सुखदेव बारस्कर के नेतृत्व में एवं तहसील प्रभात पट्टन के सभी गायत्री साधकों के सहयोग से उक्त आयोजन निर्विघ्न संपन्न हुआ। इसमें घाटबिरोली, मंगोना कला,सावंगी,̺ तिवरखेड़, मासोद, हिवरखेड, वायगाॅव, सिरडी, बिसनूर, आष्टा, बघोड़ा, चंदोरा कलां क्रमांक 01एवं निमनवाड़ा सहित विभिन्न ग्रामों के लगभग 100 से अधिक गायत्री साधकों ने अपनी साधना की पूर्णाहुति की। जिसमें जिला समन्वय समिति प्रतिनिधि के लिए चयनित सुभाष मस्की,तहसील समन्वय समिति से रमेश बारस्कर, गोलू महाले, वीणा डांगे, एवं सुनीता काले की उपस्थिति रही। साधना अनुष्ठान की पूर्णाहुति कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में गायत्री परिवार शाखा वायगाॅव का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष कुंभारे एवं गोविंदराव लिखितकर द्वारा किया गया।

Read Also: मोही–पिसाटा मार्ग निर्माण स्वीकृत, ग्रामीणों ने विधायक चंद्रशेखर देशमुख का किया आभार

Leave a Comment