सभापति की उपस्थिति में महिलाओं को किया जागरूक
Betul Samachar/मुलताई। मंजिल उनको मिलती है जिनके सपनो में जान होती है,पंखो से कुछ नहीं होता हौसलों से उडान होती है। इस स्लोगन के साथ राजीव गांधी वार्ड स्थित आंगनवाड़ी में नपा सभापति की उपस्थिति में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभापति महेंद्र जैन तथा कुसुम पंवार ने महिलाओं को विभिन्न जानकारियों से अवगत करा के जागरूक किया।
Betul Ki Taja Khabar: सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी
प्रभारी सीडीपीओ गीता मालवीय की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाएं शामिल हुई। मालवीय द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर पर्यवेक्षक सुनिता कास्दे द्वारा बालिका भ्रुण हत्या तथा अंजुम अंसारी द्वारा महिलाओं के अधिकार तथा सकु गलफट ने सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक, सम्मान पर जानकारी दी। कार्यक्रम में योगिता सिलाले ने बाल विवाह के उपर विस्तृत जानकारी दी तरह बाल विवाह रोकने तथा यदि कही बाल विवाह हो रहा है तो उसकी जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को तुरंत देने का कहा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं और किशोरी बालिकाओं द्वारा साईकिल रैली,रंगोली प्रतियोगिता,चम्मच दौड, कुर्सी दौड, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ताएं एवं हितग्राही उपस्थित थी ।

