Betul Road Accident/मुलताई। मुलताई से बैतूल हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे नगर कोट के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक सवार दो युवक गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इनमें से एक युवक के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान रितेश पिता आनंद राव उम्र 28 वर्ष, निवासी आमाडोह के रूप में हुई है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Betul Samachar- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम का आयोजन

