Betul Ki Khabar/चिचोली। मेघनाथ खंडेराय बाबा मेला के अवसर पर ग्राम गोधना, तहसील चिचोली में दो दिवसीय विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान और उत्तरप्रदेश की 50 से अधिक टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में मौजूद रही।
फाइनल मुकाबले में उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और 21 हजार रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं दूसरा स्थान डीएमजी ढाबा कला इटारसी की टीम ने हासिल किया, जिसे 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में तीसरा स्थान चिचोली एकेडमी को 7 हजार रुपये, चौथा स्थान एसएस मैरिज गार्डन शाहपुर को 5 हजार रुपये, पांचवा स्थान कहुपानी टीम को 3 हजार रुपये, छठवां स्थान बगडोना टीम को 2 हजार रुपये तथा सातवां स्थान गोधना टीम को 1 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी अध्यक्ष राहुल उइके एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नेकराम यादव ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष संतोष यादव, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चिचोली अमन आंवलेकर, भाजपा महामंत्री अमन सिंह कुशवाहा, डॉ. तुलसीराम यादव, रामदास यादव, बलदेव यादव, जगदीश आर्य, हरिदास यादव महाराज चंडी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
BETUL NEWS: प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम गोधना के ग्रामीणों और युवाओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन में कमलेश उइके, सुरेश यादव, हुकम यादव, सानू कवडे, सेवकराम यादव, जितेंद्र सिंह इवने, रितेश यादव, गोविंदा यादव, रविन्द्र कवडे, धरमदास करोचे, श्रीराम यादव, संतोष यादव, जयराम यादव, नोमेश इवने, तातु यादव, सुभाष यादव, दिनेश इवने, बालमुकुंद कवड़े, सुनील धुर्वे सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
मैच के संचालन में रेफरी रवि कुमार इवने, संजय वाड़ीवा, रामपाल वाड़ीवा, गोविंद विश्वकर्मा, राजकुमार धुर्वे, राजेश सलामे, बाबू यादव, गोरा इवने, इमरत उइके, दिनेश टेकाम सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में ग्राम गोधना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में कबड्डी प्रेमी युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे।

