Aaj ka Gold Silver Rate: सोना-चांदी में आई गिरावट, जानिए 10 ग्राम का भाव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Aaj ka Gold Silver Rate:- सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह सोना के दाम में ₹510 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,59,300 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं चांदी ₹5000 प्रति किलो नीचे लुढ़की है, जिसके बाद चांदी के दाम ₹2,70,000 (प्रति किग्रा) पर आ गए हैं। इससे पहले शनिवार शाम (14 मार्च 2026) को सोना के दाम ₹1,59,810 और चांदी का भाव 2,75,000 पर बंद हुआ था। 

18 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में): मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,19,530 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,19,430 चल रहा हैं। इसके अलावा ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,19,380 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,23,990 चल रहा है।

22 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में): मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में 22 कैरेट का भाव ₹1,45,050 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,45,950 पहुंच गया है। इसके अलावा ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,45,900 दर्ज हुए है। चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,47,590 चल रहा है।

24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में): मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,59,300 और ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,59,200 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,59,170 दर्ज हुए हैं। ​चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,61,010 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव:

दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर में चांदी के भाव ₹2,70,000 (प्रति किग्रा) चल रहे हैं । चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल मेंकीमतों में बढ़त (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते) बनी है। यहां चांदी का भाव ₹2,79,000 (प्रति किग्रा) हो गया है।

Leave a Comment