Betul Ki Taja Khabar/चिचोली। गर्मी बढ़ते ही क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी हैं। रविवार को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की चार घटनाएं सामने आईं, जिनमें मकान का सामान, चना, गेहूं की खड़ी फसल और गन्ने का पनसुर जलकर खाक हो गया।
पहली घटना चिरापाटला–कामढामाल गांव की है। यहां गोकुल घोटे के खेत में बने मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में मकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। घर में रखा अनाज, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामग्री नष्ट हो गई। वहीं पास में काटकर रखी चना और गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई। आग लगने के दौरान कोठे में बंधे भैंस के बच्चों को बचाने के प्रयास में एक युवक झुलस गया। सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

Betul Ki Khabar: नेशनल लोक अदालत में पहली बार अधिकारियों की सक्रियता, वसूली लाखों के पार
दूसरी घटना मलाजपुर गांव के पास हुई, जहां अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ।
तीसरी घटना जीन बोरगांव क्षेत्र में हुई, जहां गन्ने के पनसुर के ढेर में आग लग गई। आग लगने से पनसुर जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से आग पर काबू पाया।
चौथी घटना तारा गांव में सामने आई, जहां जर्जर बिजली के तारों के कारण प्रभु कुमरे के गेहूं के खेत में आग लग गई। आग की चपेट में आने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।
लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने तथा खेतों और घरों के आसपास आग से बचाव के उपाय करने की अपील

