Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। ताप्ती सरोवर में सुबह एक वृद्ध का शव नजर आने से ताप्ती तट पर हड़कंप मच गया। दसवां घाट के पास जैसे ही लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने ताप्ती सरोवर पहुंचकर शव को बाहर निकालकर पंचनामा बनाया तथा शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा कर मर्ग कायम किया। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त रतन पिता गिरधर सूर्यवंशी उम्र 65 वर्ष निवासी टेमझीरा ब के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार वृद्ध दुर्घटनावश सरोवर में गिरा या आत्महत्या की इसे लेकर जांच की जा रही है।
Read Also: दो दिन पहले खेत में तार झूलने की थी शिकायत ठीक नही करने पर लगी आग, जली फसल खेत

