Betul Samachar: जौलखेड़ा में शत चंडी महायज्ञ एवं रामकथा की तैयारियां पूर्ण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                     ताप्ती तट से कलश यात्रा के साथ आज होगा महायज्ञ प्रारंभ

Betul Samachar/मुलताई। ग्राम जौलखेड़ा में सोमवार से शतचंडी महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सोमवार ताप्ती तट से भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा जिसे लेकर गांव में भारी उत्साह बना हुआ है गायत्री परिवार के रामदास देशमुख ने बताया कि उदासीन आश्रम राधाकृष्ण मठ मंदिर जौलखेड़ा के प्रागंड में भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसमें शतचंडी महायज्ञ तथा रामकथा के साथ श्री अमरेश्वर शिवलिंग तथा धूनांसाहब की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से प्रारंभ महायज्ञ का समापन 27 मार्च को किया जाएगा। महायज्ञ का आयोजन परम पूज्य गुरूदेव श्रीश्री 1008 श्री महंत धर्मप्रकाश महाराज द्वारा किया जा रहा है। महायज्ञ के लिए मुलताई सहित आसपास के क्षेत्र के ग्रामवासियों से शामिल होने की अपील महायज्ञ समिति द्वारा की गई है।

Betul Ki Taja Khabar: ताप्ती सरोवर में मिला वृद्ध का शव

Leave a Comment