Betul Daily News/चिचोली। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए विकासखंड के अंतर्गत ग्राम नसीराबाद के समाजसेवियों द्वारा राहगीरों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था की गई है। ग्राम के प्रमुख स्थल मराठा शिवाजी चौक नसीराबाद में प्याऊ का शुभारंभ किया गया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को गर्मी के मौसम में ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।
समाजसेवियों की इस पहल की ग्रामीणों और राहगीरों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था से यात्रियों और आमजन को काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक सेवा का सराहनीय कार्य बताया ।
Betul Samachar: जौलखेड़ा में शत चंडी महायज्ञ एवं रामकथा की तैयारियां पूर्ण

