Betul Daily News/चिचोली। गर्मी के दिनों में अधिक तापमान और बिजली विभाग के नियमित मेंटेनेंस की कमी के कारण बिजली के तारों और ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। सोमवार को चिचोली क्षेत्र के भग्गु ढाना, केसिया में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया और वह धू-धू कर जलने लगा।
Read Also: धूमधाम से मनाई भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती, 52 गांवों से पहुंचे साहू समाज के लोग
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। भग्गुढाना के किसान अजीत उईके बताया कि दमकल वाहन की टीम ने तत्परता से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने के कारण आसपास के खेतों में खड़ी फसल को नुकसान होने से बचा लिया गया। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

